शनिवार, 21 फ़रवरी 2015
शनिवार, 7 फ़रवरी 2015
!! मैं अकेला !!
जिंदगी के रास्तों पे फिरता हु,
लेके अपने करमों का मैं बोझ भारी,
लिए हाथों की कुछ लकीरें और,
मेरी किस्मत का लिखा वह चिर धारी,
बढ़ चली थी दुनिया सारी एक ही झुण्ड में,
पीछे रह गया तो बस,
मैं अकेला !!
था खामोश चल रहा मैं, एक छोर से,
न मिला पाया मैं सुर में सुर,
न जुड़ पाया कोई मेरे उस, एक छोर से,
निकल गए थे सभी, कही दूर मुझसे,
भटक गया रास्ता था शायद,
मैं अकेला !!
गुजरते हुए, उन पुरानी गलियों से,
पड़ रहे थे, डगमगाते कदम मेरे,
किसी ओर, अंधियारी गलियों में
था कठिन यह राह मेरा, पाना मेरे उस मंजिल को,
छोड़ दिया फिर आस दिल का, रह गया बस,
मैं अकेला !!
अमोद ओझा
(रागी)
बुधवार, 7 जनवरी 2015
!! मेरा जनमदिन है आया !!
जिस दिन मैं धरती पे आया,
लेकर अपनी पर नंगी काया,
मिली मुझे ममता की छाया,
सबने अपने गोद उठाया,
खूब खेलाया, खूब खेलाया,
बजे थे ढोल, लोटे और थाली,
आई थी घर में खुशहाली,
पापा ने था क्या रंग जमाया,
फिर से आज वही दिन है आया,
आया मेरा जनमदिन है आया. !!
माँ की आखों का तारा था मैं,
पापा का राज दुलारा था मैं,
दादी के कहानी का मुदतक,
छड़ी बन दादा का सहारा था मैं,
बहनो के लिए मैं, जैसे खिलौना,
हमेशा उन्ही के संग था रहना,
भाई से क्या मैं प्यार था पाया,
दोस्त जैसा था फ़र्ज़ निभाया,
फिर से आज वही दिन है आया,
आया मेरा जनमदिन है आया. !!
आज अकेले मैं बैठा हु,
सबसे दूर कही रहता हु,
दुनिआ ने जो यूँ भरमाया,
छिन लिया ममता का छाया,
ना बजी फिर से वो थाली,
नहीं मनाई किसीने खुशहाली,
ये देख मुझे है रोना आया,
मैंने जन्मदिन नहीं मनाया,
पर फिर से आज वही दिन है आया,
आया मेरा जनमदिन है आया.
!! .
अमोद ओझा (रागी)
सदस्यता लें
संदेश (Atom)