शनिवार, 28 फ़रवरी 2015

!! मेरा गाँव !!

जहां गंगा का निर्मल पानी,
वहां उड़ती अब भी चुनर धानी,
सौंधी सी आती मिट्टी की खुसबू,
और बसंत बहार हवाएँ भी,!
खिलते हुए वह खेत सुहानी,
ढ़ेर अनाज की जैसे घानी
और बैलों का तान सुनाता,
गीत गाती गौराएँ भी,!!
जहां अम्माँ के सुरीले गीतों पे,
थिरक उठाते है मेरे भी पाँव
है यहीं मेरा भी गाँव !!


हैं होते अब भी वह खेल पुराने,
डंडा गुल्ली, चित्ते, फाने,
बगीचो में शोर मचाना,
आम, महुआ और इमली खाना,
खेतों में वो साग सुहाने,
केराव बूंट और मटर के दाने,
और वहां खेतो में जाना,
खलिहानों में धान कटाना
ला अनाज खेतो से घर में,
दीप अनंत त्यौहार मानना.
यु निहारती हैं धरती माँ
चरण इस्पर्श हमारे ठाँव
है यहीं मेरा भी गाँव !!


वो राग छेड़ती हवा सुरीले
धरती हरी और आसमाँ नीले
करती झन झन पेड़ों की डाली
बजती छन छन धानो की बाली
वो ढोलक के थाप सखी रे ,
बजती पायल झाल मंजीरे
और वहा लड़कियों का गाना
त्योहारो में रंग जमाना
कजरी और मल्हार गीतों से,
पुलकित होते सारे दिशा सराव
है यहीं मेरा भी गाँव !!


यु सुबह धुएं का छटना
बना कतार कुएं पर जुटना
ले माथे पर मिट्टी की गगरी
भरती पानी थी सब सुंदरी
यु सखियों संग मेले जाना
और वहां हुड़दंग मचाना
मुस्काती सी वो कलियाँ
“सिहनपुरा” की वो गालियां,
और वहां के पीपल के छाव.
है यहीं मेरा भी गाँव !!


अमोद ओझा (रागी)

शनिवार, 7 फ़रवरी 2015

!! मैं अकेला !!


                  जिंदगी के  रास्तों पे  फिरता हु, 
                लेके अपने  करमों का मैं  बोझ  भारी, 
                  लिए हाथों की कुछ लकीरें और, 
                 मेरी किस्मत का लिखा वह चिर धारी, 
                बढ़ चली थी दुनिया सारी एक ही झुण्ड में, 
                      पीछे रह गया तो बस, 
                         मैं अकेला !!

                   न मिले मेरे कदम किसी से, 
                था खामोश चल रहा मैं, एक छोर से, 
                 न मिला पाया मैं सुर में सुर, 
               न जुड़ पाया कोई  मेरे उस, एक छोर से, 
                निकल गए थे सभी, कही दूर मुझसे, 
                  भटक गया रास्ता था शायद, 
                      मैं अकेला  !!

                 ढूंढ रहा था, मंजिल अपनी , 
              गुजरते हुए, उन पुरानी गलियों से, 
               पड़ रहे थे, डगमगाते कदम  मेरे, 
            किसी ओर अंधियारी गलियों में  
          था कठिन यह राह मेरा, पाना मेरे उस मंजिल को, 
            छोड़ दिया फिर आस दिल का, रह गया बस, 
                       मैं अकेला !!
 अमोद ओझा (रागी)